भारतीय रिज़र्व बैंक की विकासकारी भूमिका के दो महत्वपूर्ण तत्व हैं- वित्तीय समावेशन और प्रशिक्षण। इस दिशा में, बैंक ने प्रचूर मात्रा में साहित्य की रचना की है और इसे बैंकों तथा अन्य हितधारकों द्वारा प्रयोग व डाउनलोड करने के लिए 13 भाषाओं में अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इस पहलकारी कदम का उद्देश्य आर्थिक उत्पादों तथा सेवाओं, उत्तम आर्थिक व्यवहारों, डिजिटल होने तथा उपभोक्ता की सुरक्षा के बारे में जागरुकता पैदा करना है।
प्रति वर्ष भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एक विषय-केन्द्रित अभियान के जरिए मु्ख्य विषयों पर जागरुकता का प्रसार करने के लिए आर्थिक साक्षरता सप्ताह मनाया जाता है.
आर्थिक साक्षरता सप्ताह 2020 का आयोजन 10-14 फरवरी 2020 के दौरान किया जाएगा। इस बार विषय है ‘‘सूक्ष्म,लघु तथा मध्यम उद्यम (एमएसएमईज़)’’। सप्ताह के दौरान बिना ज़मानत के ऋण (पोस्टर) (वीडियो),
ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (टीआरईडीएस ) (पोस्टर)
(वीडियो), उद्योग में औपचारिकता (पोस्टर)
(वीडियो) तथा समय से ऋण की चुकौती (पोस्टर)
(वीडियो) जैसे विषयों पर केन्द्रित संदेश दिए जाएंगे। प्रचार सामग्री को ‘‘आर्थिक साक्षरता सप्ताह 2020’’ शीर्षक के अंतर्गत ‘‘डाउनलोड्स’’ टैब में अपलोड किया गया है।
सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम (एमएसएमईज़) क्षेत्र के लिए ऋण व्यवस्था पर मास्टर दिशा निर्देश
FAME (आर्थिक जागरुकता संदेश)
|